Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कानपुर में सुविधाओं की कमी के कारण नहीं हो पाते अंतरराष्ट्रीय मुकाबले : राजीव शुक्ला

Author Image
Written by
Bureau Report

कानपुर :-  कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहले जहां काफी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हुए हैं। वहीं पिछले एक दशक में यहां बड़े मुकाबले होने तकरीबन बंद से हो गये हैं। इसका कारण ये है कि ये समय के साथ नहीं चला। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का मानना है कि कानपुर में बड़े मैच करने के लिए जरुरी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। शुक्ला के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए शहर में बेहतर एयरपोर्ट सुविधा और पर्याप्त पांच सितारा होटल होने चाहिये पर कानपुर में अभी कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट नहीं इसके अलावा यहां पर्याप्त पांच सितारा होटल भी नहीं . यही कारण बोर्ड को यहां के मैच दूसरे शहरों में कराने पड़ते हैं। करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पिछले साल बांग्लादेश और भारत के बीच कानपुर में हुआ टेस्ट मैच ऐतिहासिक था और बड़ी संख्या में यहां दर्शक आए थे पर तब भी सुविधाओं की कमी से परेशानी आई थी। वहीं यहां आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला बोर्ड नहीं बल्कि फ्रेंचाइजी मालिक करते हैं। अगर किसी फ्रेंचाइजी को लगता है कि कानपुर में मैच होना चाहिये तो वे करा सकते हैं। इससे यहां के क्रिकेट प्रेमियों को खेल देखने का भी अवसर मिल जाएगा।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें