Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक आशीष शर्मा की माता जी को दी श्रद्धांजलि

Author Image
Written by
HQ Report

खातेगांव/कन्नौज। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को खातेगांव (कन्नौज) पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधायक श्री आशीष शर्मा की पूजनीय माता जी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी के पार्थिव दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विधायक श्री शर्मा एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और उन्हें इस अपार दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माता-पिता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होती है। माता सुशीला देवी का जीवन सेवा, सरलता और संस्कारों का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने जीवन में परिवार और समाज के प्रति समर्पण तथा प्रेम का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि पूजनीय माता जी की पुण्य आत्मा को परम शांति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उन्होंने यह भी कामना की कि शोकाकुल परिवार को ईश्वर यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी।

माता सुशीला देवी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके जीवन को आदर्श बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदा स्मरणीय रहेगा। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति और परिवार को शक्ति के लिए प्रार्थनाएँ कीं।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box