Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गीता चेतना जनआंदोलन को मिला नया संबल, शिवशक्ति जनकल्याण ट्रस्ट ने कर्मयोगी पीठ को भेंट की श्रीमद्भगवद्गीता की 100 प्रतियां

Author Image
Written by
HQ Report
वाराणसी। भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र चेतना के व्यापक जनजागरण के उद्देश्य से संचालित गीता चेतना अभियान को उस समय नई ऊर्जा मिली जब शिवशक्ति जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा कर्मयोगी पीठ को श्रीमद्भगवद्गीता की 100 प्रतियां भेंट की गईं। यह कार्यक्रम केंद्रीय कारागार, वाराणसी में आयोजित हुआ, जहाँ सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश पहुँचाना तथा युवाओं में नैतिकता, अनुशासन, कर्तव्यबोध और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। ट्रस्ट द्वारा भेंट की गई इन 100 प्रतियों का उपयोग कर्मयोगी पीठ द्वारा संचालित गीता चेतना अभियान, गीता बैंक, विद्यालय संपर्क अभियान, युवा जागरण एवं सामाजिक चेतना कार्यक्रमों में किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन प्रबंधन, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का महान मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि गीता के विचार समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने तथा युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिवशक्ति जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष आर. के. त्रिपाठी ने कहा कि समाज में बढ़ती नैतिक चुनौतियों के बीच गीता का संदेश पहले से अधिक प्रासंगिक हो गया है। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल पुस्तकों का वितरण नहीं, बल्कि गीता के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाकर चरित्रवान एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण करना है।
ट्रस्ट की संस्थापिका श्रीमती ईशा त्रिपाठी ने कहा कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गीता का अध्ययन व्यक्ति को आत्मबल, धैर्य, निर्णय क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है।
कर्मयोगी पीठ के प्रमुख संयोजक गौरव मिश्र ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल गीता वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि गीता के संदेश को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने बताया कि हाल ही में संपन्न 21 दिवसीय गीता चेतना यात्रा के माध्यम से सैकड़ों गांवों और हजारों लोगों तक गीता का संदेश पहुँचाया गया। अब सदस्यता अभियान, गीता बैंक तथा विद्यालय संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गीता व्यक्ति को कर्म, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा का संदेश देती है। यदि समाज का प्रत्येक नागरिक गीता के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाए, तो सामाजिक समरसता, पारिवारिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने गीता चेतना अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को डिजिटल दुनिया के साथ-साथ आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा से जोड़ना भी आवश्यक है।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि गीता चेतना अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे तथा आने वाले समय में यह अभियान एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप लेकर समाज में चरित्र निर्माण, संस्कार, नैतिकता और राष्ट्र चेतना की नई अलख जगाएगा।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें