Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

Author Image
Written by
HQ Report

सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, सीहोर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ तीन दिवसीय दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 1 से 3 जुलाई तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन वातावरण, शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा व्यक्तित्व विकास के विभिन्न आयामों से परिचित कराना है।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, ज्ञानार्जन और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समय प्रबंधन और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाने का आग्रह किया।

Advertisement Box

प्राचार्य डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने तथा बदलते समय के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता का आधार केवल शैक्षणिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि अच्छा चरित्र, सकारात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत और भारतीय मूल्यों से जुड़े रहने का भी आह्वान किया।

दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में जिला चिकित्सालय की मनोचिकित्सक डॉ. अर्शी खान ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता (एंग्जायटी) तथा अन्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल उतनी ही आवश्यक है जितनी शारीरिक स्वास्थ्य की। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या, नियमित व्यायाम और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी।

डॉ. अर्शी खान ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता के लिए उपलब्ध “मनहित (MannHit) ऐप” के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से इस ऐप को डाउनलोड कर आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि समय रहते मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विभागों, पुस्तकालय, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम में विशेषज्ञों के व्याख्यान, मार्गदर्शन सत्र, व्यक्तित्व विकास, करियर परामर्श तथा छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर डॉ. गणेश लाल जैन, डॉ. पुष्पेंद्र परसेंडिया, विनयमनी त्रिपाठी, पूर्णिमा सिंह परिहार तथा मौली थॉमस सहित महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें महाविद्यालयीन जीवन का भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें