Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम में बिजली उपभोक्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जानकारी, समयबद्ध समाधान पर दिया गया जोर

Author Image
Written by
HQ Report
पत्थलगांव (जशपुर)। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (CGRF) के तत्वावधान में आज जशपुर जिले के अंतर्गत कार्यपालन अभियंता (संचालन एवं संधारण) कार्यालय, पत्थलगांव में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फोरम की सदस्य श्रीमती मेरी लिली तिर्की की उपस्थिति में विद्युत उपभोक्ताओं, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विस्तृत बैठक संपन्न हुई।
बैठक में अधीक्षण अभियंता श्री एस. पी. कुमार, कार्यपालन अभियंता श्री मरकाम, श्री पवार, श्री पंडित, सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता तथा बड़ी संख्या में क्रेशर, घरेलू, व्यावसायिक एवं अन्य श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को विद्युत शिकायत निवारण फोरम की कार्यप्रणाली, अधिकारों तथा शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराना था। उपस्थित उपभोक्ताओं को बताया गया कि यदि उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का समाधान विभागीय स्तर पर निर्धारित समय-सीमा में नहीं हो पाता है, तो वे उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं, जहां उनकी समस्याओं का निष्पक्ष एवं नियमानुसार निराकरण किया जाता है।
फोरम की सदस्य श्रीमती मेरी लिली तिर्की ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूक उपभोक्ता ही बेहतर सेवाओं की अपेक्षा कर सकता है तथा विभाग भी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होता है।

Advertisement Box

बैठक में सभी कनिष्ठ अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं की शिकायतों का नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। अधिकारियों को यह भी अवगत कराया गया कि समय-सीमा के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार प्रतिदिन देय प्रतिकर (Compensation) का प्रावधान लागू होता है, जिससे विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित होती है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उपभोक्ताओं ने बिजली बिल, विद्युत आपूर्ति, नए कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, वोल्टेज, मीटर, लाइन विस्तार तथा अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े प्रश्न रखे। विभागीय अधिकारियों एवं फोरम की सदस्य ने प्रत्येक समस्या का समाधान विस्तारपूर्वक समझाया तथा आवश्यक मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का उद्देश्य विभाग और उपभोक्ताओं के बीच विश्वास स्थापित करना, अनावश्यक विवादों को कम करना तथा प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित उपभोक्ताओं ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि फोरम की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलने से अब वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सही मंच तक पहुंच सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें