Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कबीरधाम पुलिस का जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

Author Image
Written by
HQ Report

महिला एवं बाल सुरक्षा पर भी किया गया जागरूक, ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय

कबीरधाम। जिले में साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, पिपरिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहना चाहिए। विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन (UPI PIN), एटीएम पिन, बैंक खाता संख्या, सीवीवी या अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें, क्योंकि साइबर अपराधी इन्हीं जानकारियों का दुरुपयोग कर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं। पुलिस अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी कॉल, लॉटरी, केवाईसी अपडेट, निवेश के झांसे और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से हमेशा सतर्क रहें। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर धोखाधड़ी होती है तो वह बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों एवं सुरक्षा उपायों की भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि, उत्पीड़न या संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इन सुरक्षा उपायों की जानकारी देने का आग्रह किया, ताकि समाज में साइबर अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।

Advertisement Box

कबीरधाम पुलिस ने संदेश दिया कि “सजग नागरिक बनें, सुरक्षित रहें”। पुलिस का कहना है कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही साइबर अपराध, महिला एवं बाल अपराध तथा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। जिले में इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई जा सकें।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें