Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

Author Image
Written by
HQ Report
#SafeClick2.0 अभियान: मोंटफोर्ट स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया गया पाठ
भोपाल। डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित #SafeClick2.0 साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत भोपाल के मोंटफोर्ट स्कूल में विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कस्टमर केयर, सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा समाज को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रीमती मिनी शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त गोविंदपुरा श्रीमती अदिति बी. सक्सेना, साइबर विशेषज्ञ शोभित चतुर्वेदी, आनंद नगर चौकी प्रभारी संतोष रघुवंशी सहित थाना पिपलानी का पुलिस बल उपस्थित रहा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों की जानकारी दी और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाला प्रत्येक कस्टमर केयर नंबर वास्तविक नहीं होता। साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर नंबरों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर ओटीपी, सीवीवी, पिन, एमपिन और बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर उनके खातों से धनराशि निकाल लेते हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि किसी भी संस्था का संपर्क नंबर केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत मोबाइल एप से ही प्राप्त करें।
पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को चेताया कि किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध संदेश, क्यूआर कोड, एपीके फाइल या मोबाइल एप को बिना सत्यापन डाउनलोड न करें। किसी भी परिस्थिति में अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति किसी अज्ञात व्यक्ति को न दें।

Advertisement Box

कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फिशिंग लिंक, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, पार्सल डिलीवरी, निवेश योजनाओं, ऑनलाइन नौकरी, लॉटरी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा डीपफेक वीडियो जैसी तकनीकों का उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी आकर्षक ऑफर या धमकी भरे संदेश पर तुरंत विश्वास न करें और पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य करें।
सोशल मीडिया सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड रखने, दो-स्तरीय सुरक्षा (Two-Factor Authentication) का उपयोग करने तथा समय-समय पर पासवर्ड बदलने की सलाह दी। साथ ही निजी जानकारी और व्यक्तिगत फोटो या दस्तावेज सोशल मीडिया पर साझा करने में सावधानी बरतने की भी सीख दी गई।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत करते समय घटना से संबंधित मोबाइल नंबर, स्क्रीनशॉट, बैंक लेन-देन की जानकारी तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्य सुरक्षित रखना जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएंगे, साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे।
भोपाल पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि डिजिटल दुनिया में कोई भी क्लिक करने से पहले सोचें, जानकारी की पुष्टि करें और सतर्कता को अपनी आदत बनाएं। पुलिस का संदेश स्पष्ट था—“सावधान रहें, सुरक्षित रहें, सुरक्षित क्लिक करें और सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें।”
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें