
Written by
HQ Report
13 संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी, शासन ने जारी की आधिकारिक सूची
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों, बोर्डों, समितियों एवं अन्य संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 13 संस्थाओं में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संबंधित संस्थाओं के कार्यों को अधिक प्रभावी, जनोन्मुखी एवं सुचारु रूप से संचालित करना बताया गया है।
जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, राज्य महिला आयोग, राज्य अनुसूचित जाति आयोग, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, शाकंभरी बोर्ड, राज्य शिक्षा आयोग, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, रायपुर विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल, गौ सेवा आयोग तथा राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्तियां की गई हैं।

इन नियुक्तियों में सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को दायित्व सौंपे गए हैं। शासन की ओर से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने संस्थानों के माध्यम से जनहित, विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जारी इन नियुक्तियों के बाद संबंधित संस्थाओं में प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। शासन ने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।










