Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

16 जुलाई से रीवा जिले की हर बैंक शाखा में लगेंगे स्वरोजगार मेले

Oplus_131072
Author Image
Written by
HQ Report
31 जुलाई तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश, लंबित ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर
रीवा। रीवा जिले में शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 16 जुलाई से जिले की प्रत्येक बैंक शाखा में विशेष स्वरोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में विभिन्न योजनाओं के लंबित ऋण आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर स्वीकृति एवं ऋण वितरण की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को 31 जुलाई तक वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कुछ विभागों और बैंकों की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विभागों और बैंक शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की स्वरोजगार योजनाओं का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 16 जुलाई से आयोजित होने वाले विशेष स्वरोजगार मेलों में हितग्राहियों के आवेदन पत्रों में आने वाली तकनीकी एवं दस्तावेजी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। छोटे-छोटे कारणों से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर ऋण वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर स्वरोजगार प्रारंभ करने का अवसर मिल सके।
बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पशुपालन एवं डेयरी विभाग की स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वरोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
जिला प्रशासन ने आशा व्यक्त की है कि बैंक शाखा स्तर पर आयोजित इन विशेष मेलों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण होगा तथा जिले में स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलेगी।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें