Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्थानांतरित

Author Image
Written by
HQ Report
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों में पदस्थ 16 निरीक्षक एवं एक उप निरीक्षक का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी सूची के अनुसार रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े को जिला कोरिया से जिला धमतरी, दीपक कुमार शर्मा को धमतरी से बस्तर तथा कपिल देव चंद्रा को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर भेजा गया है।
इसी प्रकार जनमेजय पाण्डेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से बालोद, दुर्गेश्वरी चौबे को सरगुजा से रायपुर ग्रामीण, धर्मेंद्र ईश्वर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से जांजगीर-चांपा, शिवनारायण सिंह को रायपुर नगर से दुर्ग तथा स्वराज त्रिपाठी को रायपुर नगर से सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थानांतरित किया गया है।
आदेश के अनुसार रूपेश कुमार साहू को पुलिस मुख्यालय विशेष शाखा से पीटीएस राजनांदगांव, मुनेश्वर साहू को पुलिस मुख्यालय अजयबी से रायपुर नगर, रवि सिंह को सामान्य शाखा पुलिस मुख्यालय से अजयबी पुलिस मुख्यालय तथा दिव्यकांत पाण्डेय को बलरामपुर-रामानुजगंज से मंगेली भेजा गया है।
इसके अलावा प्रकाश राठौर को सूरजपुर से सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुदर्शन सिंह ध्रुव को नारायणपुर से कांकेर, अशफाक अहमद अंसारी को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर से सरगुजा तथा उप निरीक्षक देवशरण सिंह को रायपुर नगर से दुर्ग पदस्थ किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा सुचारु बनाने की दृष्टि से किया गया है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें