Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरजपुर पुलिस का ऐतिहासिक ‘नवजीवन’ अभियान: 509 स्थानों पर 69 हजार से अधिक लोगों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Author Image
Written by
HQ Report
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नवजीवन’ अभियान के तहत एक ही दिन में जिले के 509 गांवों, पंचायत भवनों, स्कूलों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति शपथ समारोह आयोजित किए गए। इस महाअभियान में 69,218 ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, युवाओं, महिलाओं और आम नागरिकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील और डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और नागरिकों को “नशे को ना, जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए शपथ दिलाई। दोनों अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि सूरजपुर पुलिस द्वारा एक ही दिन में पूरे जिले में इस स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि नशे की लत सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का प्रमुख कारण बनती है। यदि समाज के सभी वर्ग मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाएं तो निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि शपथ दिलाने का उद्देश्य केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि लोगों में आत्म-संकल्प और जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नशे के आदी लोगों को इस बुरी लत से बाहर निकालने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं भी अवैध नशे का कारोबार दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर दें।

Advertisement Box

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि नशा धीरे-धीरे व्यक्ति की सोच, स्वास्थ्य और जीवन की दिशा को बदल देता है। इसलिए समय रहते इससे दूरी बनाना ही सबसे बड़ा बचाव है।
नवजीवन अभियान के अंतर्गत आयोजित शपथ समारोहों में थाना प्रतापपुर ने सर्वाधिक 59 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पहला स्थान प्राप्त किया। थाना झिलमिली ने 58 स्थानों पर आयोजन कर दूसरा तथा थाना भटगांव ने 48 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

अभियान में जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर परिसर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम शर्मा सहित अनेक अधिवक्ताओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए पुलिस के इस अभियान को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।
सूरजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘नवजीवन’ महा जनजागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आने वाले समय में विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद, पुलिस जनचौपाल, रैलियां, चलित थाना और शपथ समारोह आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें