Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्र-वंदन कवि अभिनंदन कार्यक्रम आज: वरिष्ठ गीतकार बलराम श्रीवास्तव का होगा सम्मान, देश-विदेश के साहित्यकार होंगे शामिल

Author Image
Written by
HQ Report
भोपाल। हिंदी साहित्य के संवर्धन और राष्ट्रभक्ति की भावना को समर्पित संस्था हिंदी साहित्य भारती (अंतरराष्ट्रीय तरंग संगोष्ठी) के तत्वावधान में आज 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को ऑनलाइन “राष्ट्र-वंदन कवि अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारतीय साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम को समर्पित रहेगा, जिसमें देश-विदेश के साहित्यकार, कवि और साहित्य प्रेमी डिजिटल माध्यम से सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का प्रसारण सायं 7:00 बजे से हिंदी साहित्य भारती के आधिकारिक यूट्यूब एवं फेसबुक पेज पर लाइव किया जाएगा। आयोजकों ने सभी साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार बलराम श्रीवास्तव का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य भारती के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रवीन्द्र शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ए.डी.एन. बाजपेई करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन एवं परिचय डॉ. अक्षय प्रताप ‘अक्षय’ करेंगे, जबकि अनुज कुमार पाठक सरस्वती वंदना प्रस्तुत करेंगे। आभार प्रदर्शन प्रो. वागीश दिनकर द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में आचार्य देवेन्द्र देव का स्नेहिल सानिध्य भी प्राप्त होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यालय से ध्येय गीत की रिकॉर्डिंग के प्रसारण से होगी, जिसे रुचि निवेदिता एवं सुमित द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। समापन में राकेश कुमार द्वारा कल्याण मंत्र का वाचन किया जाएगा।
हिंदी साहित्य भारती ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, साहित्य साधना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे हिंदी प्रेमियों को भी एक साझा मंच प्रदान करेगा।
संस्था के केंद्रीय समन्वयकों एवं आयोजकों ने सभी साहित्यकारों, कवियों, विद्यार्थियों और हिंदी भाषा के प्रति रुचि रखने वाले नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर ऑनलाइन जुड़कर इस साहित्यिक आयोजन की गरिमा बढ़ाएं।
कार्यक्रम के आयोजन में प्रो. वागीश दिनकर, कुलदीप अंगार, राकेश कुमार, अनुज पाठक एवं एड. रुचि निवेदिता सहित हिंदी साहित्य भारती की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। आयोजकों का विश्वास है कि यह आयोजन साहित्य और राष्ट्रभक्ति के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करेगा।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें