Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देगा ‘प्रोजेक्ट संकल्प’, मंडला में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

Author Image
Written by
HQ Report
निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, डिजिटल लर्निंग और करियर मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को मिलेगा सशक्त भविष्य का आधार
मण्डला। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क तैयारी उपलब्ध कराने की दिशा में मण्डला जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की विशेष पहल पर शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ का शुभारंभ जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से परियोजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाली साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और अनुभवी मार्गदर्शन के माध्यम से उन्हें अपने ही जिले में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से इस योजना की जानकारी अन्य छात्रों तक भी पहुँचाने का आग्रह किया ताकि अधिक से अधिक युवा इसका लाभ उठा सकें।
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रोजेक्ट संकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक दूरदर्शी और प्रेरणादायी पहल है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी प्रतिभा को उचित दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल भविष्य में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने परियोजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्ट संकल्प का उद्देश्य शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराना है। प्रथम चरण में जिले के 80 शासकीय विद्यालयों में नियमित विद्यालय समय से पहले प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तथा विद्यालय समय के बाद शाम 4:30 से 5:00 बजे तक निःशुल्क कोचिंग संचालित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था फिजिक्स वाला के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। विद्यार्थियों को रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, डाउट क्लियरिंग सेशन, विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और आधुनिक शिक्षण पद्धति का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि प्रोजेक्ट संकल्प के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई, नीट, सीयूईटी और क्लेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही नियमित मॉक टेस्ट, ओएमआर आधारित परीक्षाएँ, साप्ताहिक मूल्यांकन, मेंटरशिप, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, आवेदन पत्र भरने में सहायता तथा सफल चिकित्सकों, इंजीनियरों और करियर विशेषज्ञों के प्रेरक व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना केवल प्रतियोगी परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अंतर्गत एमसीक्यू आधारित मासिक परीक्षाएँ, ग्रेडिंग प्रणाली, टॉपर क्लब, रिमेडियल कक्षाएँ, मॉडल उत्तर पुस्तिकाएँ, नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठकें तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्राचार्यों का सम्मान भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों में प्रतिस्पर्धात्मक और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई करियर मार्गदर्शन पुस्तिका तथा करियर पाथ पोस्टर का भी विमोचन किया गया। इन पुस्तिकाओं में विभिन्न विषयों के अनुसार उपलब्ध करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, आवश्यक योग्यता, उच्च शिक्षा संस्थानों तथा रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इन्हें विद्यालयों, पंचायतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी भविष्य की सही दिशा चुन सकें।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत परंपरागत पुष्पगुच्छ के स्थान पर कलम और पुस्तक भेंट कर किया गया। इस अभिनव पहल की सभी अतिथियों ने सराहना करते हुए कहा कि यह ज्ञान, शिक्षा और सकारात्मक सोच का प्रतीक है तथा समाज में शिक्षा के महत्व को और मजबूत करने वाला संदेश देता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक निवास श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि प्रोजेक्ट संकल्प जैसे नवाचार ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक, करियर मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन की व्यवस्था से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। यह पहल न केवल मण्डला जिले के शिक्षा स्तर को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी, बल्कि भविष्य में प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणादायी मॉडल बन सकती है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें