
Written by
HQ Report
भोपाल। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुलभ, सुरक्षित और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए एआईसीटीएसएल (AICTSL) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी बस सेवा के विस्तार, संचालन व्यवस्था में सुधार तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बढ़ती आबादी और परिवहन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सिटी बस सेवा का दायरा शहरों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को किफायती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध हो सके।










