
Written by
HQ Report
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए सेवानिवृत्त होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) के ऑनलाइन सिस्टम को ‘भविष्य’ (Bhavishya) पोर्टल के साथ एकीकृत कर दिया है। इस संबंध में 17 जुलाई 2026 को कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) जारी किया गया।
इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए सीजीएचएस पेंशनर कार्ड बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, सरल, पारदर्शी और कागजरहित बनाना है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) के संयुक्त प्रयास से यह एकीकृत प्रणाली विकसित की गई है।










