Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, किसानों, स्वास्थ्य और विकास कार्यों को लेकर प्रभारी मंत्री ने दिए अहम निर्देश

Author Image
Written by
HQ Report
मंडला। जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा जिले के समग्र विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए तथा ई-टोकन व्यवस्था का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या है, वहां किसानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध हो सके। उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया कि गांव-गांव में शिविर आयोजित कर किसानों को ई-टोकन प्रणाली, कृषि योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाए। सरकार की प्राथमिकता है कि किसान बिना किसी कठिनाई के खेती का कार्य कर सकें।

बैठक में वर्षा ऋतु के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण रखा जाए। सर्पदंश और मौसमी बीमारियों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा कुत्तों के काटने की घटनाओं को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-रेबीज वैक्सीन उपलब्ध रहे।
अंजनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन में हो रही देरी पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लोकार्पण के दो माह बाद भी यदि जनता को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं तो यह गंभीर विषय है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी भवन का लोकार्पण तभी किया जाए जब वह पूरी तरह तैयार होकर आमजन के उपयोग के लिए उपलब्ध हो। वर्चुअल भूमिपूजन की स्थिति में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सड़क, पुल, भवन और जल संरचनाओं के निर्माण में उच्च गुणवत्ता बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने वन क्षेत्रों में लंबित परियोजनाओं के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जनहित के कार्य समय पर पूरे हो सकें।
बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बीजेगांव डैम के बैकवाटर क्षेत्र में आवागमन की सुविधा के लिए पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कटरा और मेडिकल कॉलेज मार्ग के चौड़ीकरण, कृषि उपज मंडी एवं बस स्टैंड को शहर से बाहर स्थानांतरित करने, नवीन कलेक्ट्रेट भवन, ट्रांसपोर्ट नगर तथा मांस एवं मछली बाजार के व्यवस्थित विकास की कार्ययोजना पर भी कार्य किया जा रहा है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाईं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने मवई, घुटास और मोतीनाला क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता तथा बस्ती विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक नारायण सिंह पट्टा ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया, जबकि विधायक चैनसिंह वरकड़े ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत पुल-पुलियों के निर्माण की आवश्यकता बताई। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान प्रगतिशील किसानों को उन्नत बीज सहित विभिन्न हितलाभों का वितरण भी किया गया। किसानों को आधुनिक खेती अपनाने, वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करने तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक की शुरुआत में ‘एनीमिया मुक्त मंडला अभियान’ की भी जानकारी प्रस्तुत की गई। कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने बताया कि मंडला जिले में मातृ मृत्यु दर प्रदेश के औसत से अधिक है और इसका प्रमुख कारण एनीमिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयास से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी बालिकाओं की आभा आईडी बनाई जाएगी, स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा एनीमिया की गंभीरता के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। लक्ष्य है कि मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ बालिकाएं ही भविष्य में स्वस्थ मातृत्व का आधार बनेंगी। उन्होंने जिला प्रशासन को इस अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शाश्वत सिंह मीना, डीएफओ प्रीता एस.एम., विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों को मंडला जिले में कृषि, स्वास्थ्य, अधोसंरचना और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता, किसानों का हित और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement Box
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें