
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा ने मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की रैंक प्रदान की। इस अवसर पर अधिकारियों को रैंक बैज पहनाकर उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवा और नेतृत्व क्षमता का सम्मान किया गया।
आईपीएस रैंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों में निमिषा पाण्डेय, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ एवं समर वर्मा शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों ने राज्य पुलिस सेवा में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।










