Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को आलीराजपुर में करेंगे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण

Oplus_131072
Author Image
Written by
HQ Report
भोपाल/आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाए जाने के क्रम में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे बलराम कृषि महोत्सव की श्रृंखला में 23 जुलाई को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कृषि विकास, किसान कल्याण और जनजातीय क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े अनेक कार्यक्रम होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रवास के दौरान सबसे पहले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली स्थित आजाद कुटिया पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव एवं जन्मजयंती समारोह में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से लगभग 287.32 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। साथ ही 53.55 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करेंगे।
भूमि-पूजन किए जाने वाले कार्यों में लोक निर्माण विभाग की सड़क परियोजनाएं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्ग, जनजातीय कार्य विभाग के नवीन हाई स्कूल भवन, जल संसाधन विभाग के बैराज, विद्युत विभाग के उपकेंद्र, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों की विभिन्न अधोसंरचना परियोजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं से जिले में सड़क, सिंचाई, शिक्षा, बिजली और ग्रामीण विकास को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें विद्युत विभाग के नए 33/11 केवी उपकेंद्र, शिक्षा विभाग के विद्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी भवन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अटल सेवा केंद्र, पुलिया, स्टॉप डैम, निस्तार तालाब, आरएमएस, नालियां, पेवर ब्लॉक सहित अनेक ग्रामीण विकास कार्य शामिल हैं।
बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद करेंगे और आधुनिक खेती, कृषि नवाचार, उन्नत तकनीकों तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे संभाग के विभिन्न जिलों से आए डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स एवं इंफ्लूएंसर्स से भी संवाद करेंगे।
कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरित किए जाएंगे।
महोत्सव स्थल पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों, सिंचाई तकनीकों और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
राज्य सरकार के अनुसार बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों तक नवीन तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना, कृषि उत्पादन बढ़ाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय बहुल आलीराजपुर जिले के विकास और किसान कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें