Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रहेंगे इंदौर और अलीराजपुर प्रवास पर, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Author Image
Written by
HQ Report

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को इंदौर और अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर में महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजना का शुभारंभ करेंगे तथा अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से संवाद करेंगे और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ भी चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रातः 9:10 बजे भोपाल से इंदौर के लिए प्रस्थान के साथ शुरू होगा। प्रातः 9:50 बजे वे इंदौर में लवकुश लेवल-2 ब्रिज की नई लेन का शुभारंभ करेंगे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

Advertisement Box

इसके बाद प्रातः 10:00 बजे मुख्यमंत्री इंदौर से अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे वे ‘आजाद प्रेरणा पर्व’ के अंतर्गत आयोजित विशाल मशाल यात्रा में शामिल होंगे।

दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री बलराम कृषि महोत्सव में भाग लेंगे, जहां किसानों से संवाद, हितलाभ वितरण, कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन तथा विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद करेंगे और प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सकारात्मक जनसंचार से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री सायं 4:15 बजे अलीराजपुर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद रात्रि 8:00 बजे इंदौर से भोपाल रवाना होंगे और रात्रि 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को कृषि, अधोसंरचना विकास, जनजातीय क्षेत्र के विकास तथा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें