Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समरसता संकल्प अभियान की प्रांतीय कार्यशाला आयोजित, संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Author Image
Written by
HQ Report
भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई कार्यशाला, राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने किया मार्गदर्शन
रायपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में “समरसता संकल्प अभियान” की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सामाजिक समरसता, समानता, सेवा एवं संगठन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला में सहभागियों ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा समरस समाज की स्थापना के लिए दिए गए संदेशों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि संत गुरु रविदास ने सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समरसता भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और संत गुरु रविदास का जीवन समाज को जोड़ने तथा समान अवसरों की स्थापना का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर समरसता, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश पहुंचाएं। वक्ताओं ने कहा कि “समरसता संकल्प अभियान” केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अभियान है। इसके माध्यम से संत गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा वंचित एवं कमजोर वर्गों के सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित नेताओं ने सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से ही समावेशी विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज में सद्भाव और भाईचारे का वातावरण मजबूत करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मारखंडे, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने संत गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यशाला का समापन संत गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने, सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाने तथा समरसता संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संकल्प के साथ हुआ।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें