Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएलजी सदस्यों के सुझावों से मजबूत होगी सामुदायिक पुलिसिंग: पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल

Author Image
Written by
HQ Report
जयपुर। जयपुर पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने शहर में सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से माणकचौक, रामगंज और सुभाष चौक थाना क्षेत्रों के कम्युनिटी लाइजन ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों के साथ संवाद बैठक आयोजित की। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा मुक्ति अभियान, साइबर अपराध की रोकथाम, महिला सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं और सुझावों को पुलिस तक नियमित रूप से पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त ने नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 14446 अथवा साइबर हेल्पलाइन 1933 पर दें। इसके अतिरिक्त जयपुर पुलिस द्वारा जारी व्हाट्सऐप नंबर 8764866939 पर भी मादक पदार्थों से जुड़ी जानकारी साझा की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग बिना किसी संकोच के पुलिस का सहयोग कर सकें।
साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए बैठक में साइबर सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता पर भी विशेष चर्चा की गई। पुलिस आयुक्त ने बताया कि एक लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में ई-जीरो एफआईआर स्वतः दर्ज किए जाने की व्यवस्था लागू है, जिससे पीड़ितों को त्वरित राहत और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें तथा साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना दें। महिला सुरक्षा, यातायात अनुशासन और कानून-व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और समाज के बीच सतत संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न सुझाव पुलिस आयुक्त के समक्ष रखे। पुलिस आयुक्त श्री सचिन मित्तल ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने में नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता के सहयोग से ही अपराधों की रोकथाम, सामाजिक जागरूकता और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकती है। बैठक का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और प्रभावी पुलिस व्यवस्था विकसित करना रहा।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें