Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुरु पूर्णिमा पखवाड़े में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन, प्रभारी मंत्री संपतिया उइके ने शिक्षकों का किया सम्मान

Author Image
Written by
HQ Report
संदीपनी विद्यालय हिर्रवाह में विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा का संदेश, मेधावी छात्रों का भी हुआ सम्मान
सिंगरौली। गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के अंतर्गत संदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्रवाह में गुरु सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरु को जीवन का मार्गदर्शक और संस्कारों का आधार बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान, अनुशासन और समर्पण की भावना बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छे संस्कार ही उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा शिक्षा, खेल, विज्ञान, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि गुरु का सान्निध्य व्यक्ति के जीवन को नई दिशा और नई पहचान प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुशासन, संस्कार और उत्कृष्ट शिक्षा को जीवन का आधार बनाने की अपील की। वहीं सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन में चलकर ही व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है और एक जिम्मेदार नागरिक बनता है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की नवाचारपूर्ण प्रस्तुतियों की सराहना की।
समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के सम्मान, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें