Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवाई मानसिंह अस्पताल में आग लगी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी भीषण आग, 7 मरीजों का बैड ही बन गया चिता

Author Image
Written by
Bureau Report

जयपुर :-  जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी भीषण आग से बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ हैं। यहां सात मरीजों की मौत हुई है। गंभीर स्थिति में ये मरीज बैड पर थे तभी ये हादसा हो गया जिसमें इन मरीजों का बैड ही चिता बन गया और जलकर राख हो गए। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से कई अन्य मरीज गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा रविवार रात करीब 12:30 बजे ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल स्थित आईसीयू में हुआ, जब अधिकांश मरीज वेंटिलेटर और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। आग की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ, सुरक्षाकर्मी और रिश्तेदार मरीजों को बाहर निकालने में जुट गए। दमकल विभाग की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 18 मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डों और अस्पताल के सुरक्षित हिस्सों में शिफ्ट किया गया। इनमें से 5 की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल स्टाफ के कई सदस्यों और परिजनों को भी धुएं से सांस लेने में दिक्कत हुई, जिनका इलाज वहीं किया जा रहा है। वेंटिलेटर पर थे मरीज अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि हादसे के वक्त आईसीयू और सेमी-आईसीयू में कुल 18 मरीज भर्ती थे। इनमें से 11 मरीज उसी वार्ड में थे, जहां आग लगी थी। आग लगते ही वहां मौजूद मशीनों से उठे धुएं और जहरीली गैसों ने स्थिति और गंभीर बना दी। डॉ. धाकड़ ने बताया कि कई मरीज पहले से ही गंभीर हालत में थे या कोमा में थे, जिससे उनका रेस्पॉन्स कमजोर था। जब तक मरीजों को नीचे शिफ्ट किया गया, तब तक 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रात में ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि, घटना बेहद दुखद है, दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी त्रासदी न दोहराई जाए, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को पूरे अस्पताल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, फायर अलार्म, और आपातकालीन प्रोटोकॉल की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीयू के अंदर फायर डिटेक्टर सिस्टम काम नहीं कर रहा था और आपातकालीन निकासी मार्गों में भी बाधाएं थीं, जिससे मरीजों को बाहर निकालने में मुश्किल हुई।

Advertisement Box
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू
आज फोकस में

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे बने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश, बधाई संदेशों का सिलसिला शुरू

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत
आज फोकस में

भाद्रपद कृष्ण पक्ष षष्ठी, रांधण षष्ठी का पर्व; जन्माष्टमी से पहले जानें दिनभर के शुभ-अशुभ संकेत

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश
आज फोकस में

‘बाघ-रक्षाबंधन’ से लगभग 10 हजार ग्रामीणों तक पहुंचा वन्यजीव संरक्षण का संदेश

अशोक कुमार गोयल IPS-R ने दी हरियाली पर्व की शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण और लोकसंस्कृति के प्रति संकल्प का किया आह्वान
आज फोकस में

अशोक कुमार गोयल IPS-R ने दी हरियाली पर्व की शुभकामनाएं, पर्यावरण संरक्षण और लोकसंस्कृति के प्रति संकल्प का किया आह्वान

अनुपम स्नेह, अटल विश्वास और समर्पण का पर्व है रक्षाबंधन : कृष्णा गौर
आज फोकस में

अनुपम स्नेह, अटल विश्वास और समर्पण का पर्व है रक्षाबंधन : कृष्णा गौर

रक्षाबंधन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश, प्रेम और भाईचारे के साथ महिला सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संदेश, प्रेम और भाईचारे के साथ महिला सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लेने का आह्वान

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें