Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनडीपीएस प्रकरण में फरार दो आरोपियों पर गिरफ्तारी वारंट जारी, सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Author Image
Written by
HQ Report

सतना। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सतना द्वारा थाना चित्रकूट में दर्ज अपराध क्रमांक 31/2026 के अंतर्गत फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। न्यायालय ने आरोपियों को निर्धारित तिथि तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण में आरोपी मनीष सिंह परिहार, निवासी स्फटिक शिला चित्रकूट तथा भरा गर्ग उर्फ कृष्ण कुमार गर्ग, निवासी सिमरिया जगन्नाथ, जनपद उत्तर प्रदेश, लंबे समय से फरार चल रहे हैं। न्यायालय द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि यदि दोनों आरोपी दिनांक 13 मार्च 2026 तक न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कुर्की (संपत्ति जब्ती) की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

इस गंभीर प्रकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सतना द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आम नागरिकों से सहयोग की अपील भी की गई है।

पुलिस अधीक्षक सतना ने घोषणा की है कि उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी कराने अथवा उनके संबंध में ठोस एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रत्येक आरोपी पर ₹10,000 (दस हजार रुपये) का इनाम प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम सतना को सूचित करें, जिससे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें