Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना

Author Image
Written by
Bureau Report
Chief Minister Ladli Behna Scheme: मध्‍य प्रदेश में एक करोड़ से ज्‍यादा मह‍िलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपये आ रहे हैं। अगर आपने अभी भी लाडली बहना योजना का लाभ नहीं उठाया है तो जल्‍दी कीज‍िए। हम आपको इस योजना के बारे में व‍िस्‍तार से बता रहे हैं।

ध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए साल 2023 में अनूठी पहल की गई। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना नाम से शुरू की गई इस अनूठी पहल के जरिए राज्य की सवा करोड़ महिलाओं के खाते में हर महीने पैसा भेजा जा रहा है। इस भत्ते की मदद से महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से स्वतंत्र महसूस कर रही हैं बल्कि वे अपने परिवार की भी मदद कर रही हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने की वजह से महिलाएं अब परिवार के अहम फैसलों में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

लाडली बहना योजना के 1250 रुपये की मई की क‍िस्‍त 15 मई, 2025 को ट्रांंसफर की जाएगी। मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव सीधी ज‍िले से इस राश‍ि को ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है? लाडली बहना योजना के तहत कितना पैसा मिलता है? लाडली बहना योजना का फायदा किसे मिलेगा, किसे नहीं मिलेगा? इस सब की जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने और उनके स्वास्थ्य में बेहतर सुधार के लिए 28 जनवरी 2023 को ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ को लॉन्च किया गया। इस योजना को लागू करने से न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है बल्कि उनके ऊपर आश्रित बच्चों की भी अच्छी देखभाल करने में मदद मिल रही है।

खाते में कब आएगी लाडली बहना योजना की क‍िस्‍त

अब तक 1.29 करोड़ महिलाओं को इस स्कीम का लाभ मिल रहा है। इन महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपये आ रहे हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार महिलाओं के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पैसा ट्रांसफर हो जाता है। मगर अभी इसमें देरी हो रही है। माना जा रहा था क‍ि 13 अप्रैल को इसका पैसा आ सकता है। हालांक‍ि अभी तक इसका इंतजार चल रहा है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का उद्देश्य क्या है?
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
  • महिलाओं पर आश्रित बच्चों के पोषण में मदद
  • परिवार में महिलाओं के फैसले लेने की भूमिका को बढ़ाना
    लाडली बहना योजना के फायदे क्या हैं?
    • 1250 रुपये हर महीने पात्र महिलाओं के खाते में आते हैं
    • यह पैसा DBT (Direct Bank Transfer) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आती है
    • अगर किसी परिवार की 60 साल से आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1250 रुपये से कम राशि मिल रही हो
    • तो उस महिला को 1250 रुपये प्रति माह के हिसाब से पूर्ति की जाएगी
    लाडली बहना योजना के लिए पात्रता क्या है?
    • इस योजना के लिए पहली शर्त है कि आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो
    • विवाहित हो, इनमें विधवा, तलाकशुदा या पति द्वारा छोड़ी गई महिलाएं भी शामिल हैं
    • जिस साल आवेदन किया जा रहा हो, उस साल 1 जनवरी तक उम्र 21 से ज्यादा और 60 साल से कम हो

    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन के लिए आपको पास के ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस जाना होगा। उन्हीं के user ID और पासवर्ड से ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉगिन करना होगा।

    • ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस या फिर कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म मिलेंगे
    • इन्हीं ऑफिस में ही आवेदन फॉर्म लाडली बहना पोर्टल या मोबाइल एप से अपलोड होंगे
    • आवेदन फॉर्म भरते वक्त आवेदक महिला का होना जरूरी है, इस वक्त उनकी फोटो ली जाएगी
    • आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा
    • इस Application Number को संभालकर रखना होगा।
      लाडली बहना योजना के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
      1. परिवार और परिवार के सदस्यों की समग्र आईडी
      2. आधार कार्ड
      3. समग्र से लिंक मोबाइल नंबर
      मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
      • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
      • होम पेज पर Application & Payment Status पर क्लिक करें
      • एप्लीकेशन नंबर या समग्र नंबर enter करें, Captcha Code लिखें
      • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे एंटर करें, फिर Search (खोजें) पर क्लिक करें
      • आपके आवेदन का मौजूदा स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा
        किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ?
        • जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो
        • परिवार में अगर कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है तो
        • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी (स्थायी और अस्थायी) में हो या सरकारी नौकरी से रिटायर हुआ हो

        मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए लिस्ट में नाम कैसे देखें?
        • मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 2 लिस्ट तैयार होती है
        • पहली अंतरिम सूची और दूसरी अंतिम सूची
        • पैसा खाते में आने के लिए अंतिम सूची में नाम आना जरूरी है
        • अंतिम लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
        • होम पेज पर अंतिम सूची (final list) पर क्लिक करें
        • बॉक्स में मोबाइल नंबर लिखें, Captcha Code लिखें और Get OTP पर क्लिक करें
        • OTP enter करने के बाद लिस्ट खुल जाएगी
          आवेदन से पहले जरूर कर लें ये काम
          • आधार समग्र e-KYC होना जरूरी है। समग्र पोर्टल पर आधार कार्ड का OTP या बायोमैट्रिक से मिलान होना चाहिए
          • महिला का खुद का सिंगल बैंक खाता होना जरूरी है। ज्वाइंट अकाउंट मान्य नहीं होगा
          • महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। साथ ही DBT एक्टिव होना चाहिए
          लाडली बहना योजना से जुड़े अन्‍य सवाल (FAQs)
          1. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश का उद्देश्य क्या है?
            महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने, उनके स्वास्थ्य व पोषण में सुधार और परिवार के निर्णयों में अहम भूमिका निभाने में मदद करना ही इस योजना का उद्देश्य है।
          2. लाडली बहना योजना के लिए उम्र किस आधार पर मानी जाएगी?
            योजना के मुताबिक आवेदक महिला की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 60 साल होनी चाहिए। 1 जनवरी से उम्र को मापा जाएगा।
          3. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए परिवार की आय की क्या सीमा है?
            मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ उन महिलाओं को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा है।
          4. क्या जिनकी शादी नहीं हुई है, वे भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
            नहीं, यह योजना विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/पति द्वारा छोड़ी गई महिलाओं के लिए ही है। अविवाहित महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।
          5. क्या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्ता या फिर अन्य मानसेवी कर्मी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं?
            हां, ये महिलाएं लाडली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। सिर्फ इस आधार पर किसी महिला को अपात्र नहीं ठहराया जाएगा।
          6. अगर किसी को दूसरी योजना से पेंशन मिल रही हो, लेकिन वो 1250 रुपये से कम हो तो क्या उन्हें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ मिलेगा?
            हां, 1250 रुपये में से बची हुई रकम आवेदिका को इस योजना के जरिए मिल जाएगी। मान लीजिए किसी को दूसरी योजना के जरिए 600 रुपये प्रति माह मिलते हैं तो बाकी के बचे 650 रुपये लाडली बहना योजना के जरिए खाते में आएंगे।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box