Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भोपाल संभाग में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान तेज, साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

Author Image
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में साइबर अपराधों की रोकथाम और नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से “सेफ क्लिक 2.0” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों में व्यापक स्तर पर साइबर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें पुलिस अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के तहत भोपाल, राजगढ़, विदिशा, सीहोर और रायसेन सहित विभिन्न जिलों में कार्यशालाएं, जनसंवाद, रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, फिशिंग, ओटीपी साझा करने, फर्जी निवेश योजनाओं, डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने, बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। लोगों को यह भी बताया गया कि मोबाइल, ई-मेल और सोशल मीडिया पर प्राप्त संदिग्ध संदेशों की सत्यता जांचे बिना उन पर भरोसा न करें।
कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों और नागरिकों को साइबर सुरक्षा से जुड़े नियमों एवं डिजिटल सतर्कता के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो वह बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए। समय पर शिकायत दर्ज होने से ठगी गई राशि को वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि डिजिटल युग में तकनीक का उपयोग पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें। साइबर सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित डिजिटल वातावरण तैयार किया जा सकता है।
मध्यप्रदेश पुलिस का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने वाला प्रत्येक नागरिक जागरूक, सतर्क और सुरक्षित रहे, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
संदेश स्पष्ट है— “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, सावधान रहें।” किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें और निकटतम पुलिस अथवा साइबर सेल से संपर्क करें।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें