
डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से देशवासियों को मिलेगी अधिक सुलभ और पारदर्शी चिकित्सा सुविधा
नई दिल्ली।
देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त, आधुनिक एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा जी द्वारा आरोग्य सेतु 2.0 सहित स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री प्रताप राव जाधव जी सहित विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया गया। आरोग्य सेतु 2.0 जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना तथा तकनीक के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने कहा कि डिजिटल तकनीक आज स्वास्थ्य क्षेत्र में परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। सरकार का प्रयास है कि देश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और आसानी से उपलब्ध हों। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को गांव-गांव तक मजबूत किया जा रहा है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल नवाचारों से मरीजों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य संस्थानों के बीच समन्वय भी मजबूत होगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी, रिकॉर्ड प्रबंधन और उपचार प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
आरोग्य सेतु 2.0 सहित शुरू की गई नई डिजिटल पहलों से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक का उपयोग बढ़ेगा और नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, सुविधाओं एवं सेवाओं तक आसान पहुंच प्राप्त होगी।
केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल हेल्थ मिशन के अंतर्गत लगातार किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य एक ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
यह पहल देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में डिजिटल क्रांति को गति देने के साथ ही सुलभ, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।









