Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट पर कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई

Author Image
Written by
HQ Report
कवर्धा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस ने होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों में व्यापक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब परोसने वाले संचालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही एक स्कूटी से प्लेन देशी शराब भी जब्त की गई।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। कार्रवाई में कोतवाली थाना, एएनटीएफ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

Advertisement Box

पुलिस टीम ने विभिन्न होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान एक स्कूटी की तलाशी में प्लेन देशी शराब बरामद हुई, जिसे जब्त कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने होटल एवं ढाबा संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे का कारोबार अथवा कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी प्रतिष्ठानों को निर्धारित नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए भी कहा गया।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर सकें।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें