Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CAIT वूमेन विंग ग्वालियर का शपथ ग्रहण समारोह एवं महिला उद्यमी सम्मेलन आज

Author Image
Written by
HQ Report
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) वूमेन विंग, ग्वालियर द्वारा 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को शपथ ग्रहण समारोह एवं महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सायं 3:00 बजे होटल प्रह्लाद पैलेस (पड़ाव पुलिस स्टेशन के समीप), ग्वालियर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में कैट नेशनल वूमेन विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं समाज सेविका डॉ. प्रियवंदा भसीन एवं इमीडिएट पास्ट नेशनल चेयरपर्सन जे.सी. अंजली बत्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
इस अवसर पर वर्ष 2026–2028 के लिए गठित नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी संपन्न होगा। नई टीम में श्रीमती निरुपमा मालपानी अध्यक्ष, श्रीमती भारती गाहेरवर्ती मानद सचिव तथा सी.ए. तन्वी खंडेलवाल कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व संभालेंगी।
कार्यक्रम के संयोजन में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना गांधी तथा राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमती कविता जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसके अलावा श्रीमती साधना शांडिल्य, श्रीमती रश्मि अग्रवाल और श्रीमती तितोर जैन सहित अनेक पदाधिकारी आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाएंगी।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना, व्यापार एवं उद्योग में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा नए उद्यमों के लिए नेटवर्किंग और मार्गदर्शन के अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम में ग्वालियर एवं आसपास के क्षेत्रों की बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी महिला उद्यमियों एवं व्यापार जगत से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें