
Written by
HQ Report
ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केन्द्र द्वारा अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों के लिए प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बैठक, मिलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक ही स्थान पर परिचय, संवाद और वैवाहिक समन्वय का अवसर उपलब्ध कराना है।
यह साप्ताहिक कार्यक्रम प्रत्येक रविवार शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक एफ-73, प्रथम मंजिल, माधव प्लाज़ा, जिंसी नाला नं. 2, लश्कर, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगा। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम के समय में परिवर्तन किया गया है।










