Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 14 से 16 जुलाई तक रीवा और शहडोल प्रवास पर रहेंगे

Screenshot
Author Image
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल का 14 से 16 जुलाई 2026 तक का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस दौरान वे रीवा और शहडोल जिले में विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, वृक्षारोपण अभियान और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई की रात्रि में उपमुख्यमंत्री भोपाल से रीवा के लिए रवाना होंगे। 15 जुलाई को प्रातः रीवा पहुंचने के बाद वे कृत्रिम अंग निर्माण इकाई के लोकार्पण एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) द्वारा आयोजित विकसित भारत-2047, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा केंद्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
दोपहर में वे रीवा से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे। शहडोल जिले के हिनौती गौठान विकासखंड गोहपारू में आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर नंदी गौशाला का लोकार्पण करेंगे तथा प्राकृतिक खेती आधारित बांस सुपर प्लांट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों से संवाद भी करेंगे। शाम को शहडोल पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
16 जुलाई को उपमुख्यमंत्री शहडोल में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर में होटल जय विलास पैलेस में आयोजित इंडस्ट्रियल डेवलपर्स सम्मान समारोह-2026 में शामिल होंगे।
इसके पश्चात वे ग्राम पंचायत खेहरा, जनपद पंचायत सोहागपुर पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से लौटकर शहडोल में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सायंकाल रीवा पहुंचकर विश्व व्यापारी महासंघ द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के भव्य स्वागत एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
उपमुख्यमंत्री के इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास, पत्रकार सम्मान तथा जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन ने कार्यक्रमों की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें