Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना चिटनिस का 14-15 जुलाई को खंडवा प्रवास, धार्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Author Image
Written by
HQ Report
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना चिटनिस 14 एवं 15 जुलाई 2026 को खंडवा जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संगठनात्मक बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा वृक्षारोपण अभियान सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगी।
जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को प्रातः 8 बजे ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान श्री ओंकारेश्वर के दर्शन एवं पूजन करेंगी। इसके बाद प्रातः 11 बजे संत श्री सिंगाजी महाराज के दर्शन एवं भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। दोपहर 2 बजे खंडवा आगमन के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वृक्षारोपण करेंगी।
दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। सायं 4 बजे दादाजी महाराज के दर्शन के पश्चात सायं 5 बजे वीरांगना रानी दुर्गावती कन्या आश्रम विद्यालय में छात्राओं से संवाद कर पुस्तक वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी।
सायं 6 बजे वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने के बाद सायं 7 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम खंडवा के सर्किट हाउस में रहेगा।
15 जुलाई को प्रातः 8 बजे सराफा जैन मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद प्रातः 9:30 बजे हरसूद के लिए प्रस्थान करेंगी।
भाजपा संगठन के अनुसार यह प्रवास धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से संवाद, सामाजिक सहभागिता तथा जनसंपर्क पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय भाजपा इकाइयों ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें