Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक दशक बाद विधानसभा सचिवालय में पदोन्नत 181 अधिकारियों-कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर का किया सम्मान

Author Image
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय में लगभग एक दशक बाद विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति मिलने पर प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। पदोन्नति प्राप्त लगभग 181 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का पुष्पगुच्छ, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने तथा लंबे समय से लंबित मामलों के निराकरण के लिए उनके प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद हुई पदोन्नति से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि विधानसभा सचिवालय की कार्यप्रणाली को भी नई ऊर्जा और गति मिलेगी। इससे प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होने के साथ कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संस्थान है और यहां कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी जनहित, पारदर्शिता तथा उत्कृष्ट प्रशासनिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा सचिवालय की गरिमा और कार्यकुशलता को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें