
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति से संबंधित महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिला समन्वयक, सहायक परियोजना प्रशासक एवं सहायक संचालक स्तर के 13 अधिकारियों को सहायक आयुक्त/उप संचालक के पद पर पदोन्नत किया है। यह आदेश 12 जुलाई 2026 को जारी किया गया, जिसके अनुसार पदोन्नति प्राप्त अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक नवीन दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार यह पदोन्नति मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियमों तथा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति अस्थायी रूप से प्रभावी होगी तथा संबंधित अधिकारियों को सातवें वेतनमान के लेवल-13 के अनुरूप वेतनमान का लाभ मिलेगा।

पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों में अवनीश चतुर्वेदी, शिल्पा जैन, प्रिया मालवीय, विवेक कुमार पाण्डेय, प्रशांत आर्य, पूजा द्विवेदी, हरेन्द्र सिंह कुशवाह, आशा चौहान, सुप्रिया बिसेन, सरिता नायक, शिवा सोनी, राजेन्द्र कुमार जाटव तथा निशा मेहरा शामिल हैं। इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थलों पर अथवा संबंधित कार्यालयों में सहायक आयुक्त/उप संचालक के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा के प्रावधानों के तहत निर्धारित परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। साथ ही वेतन निर्धारण के लिए नियमानुसार निर्धारित समयावधि में अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा।










