Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की प्रतिभा को मिला सम्मान, प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल एवं मंत्री संपतिया उईके ने सराहे नवाचार

Author Image
Written by
HQ Report
मंडला। जिले के सांदीपनि विद्यालय परिसर, सागर में आयोजित भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके तथा मंडला सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अवलोकन किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार और तकनीकी प्रयोग आकर्षण का केंद्र रहे। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रदर्शनी के दौरान मंत्रियों ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडल की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली तथा वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल और व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत करने के प्रयासों की प्रशंसा की। छात्रों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल प्रस्तुत किए और विज्ञान के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान से जुड़े विचार साझा किए।

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और अनुसंधान की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को उचित मंच मिलता है और उनमें नई सोच विकसित होती है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी आधुनिक विज्ञान और तकनीक के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखने, प्रयोग करने और नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ नवाचार का समन्वय ही भविष्य की सफलता का आधार है।
प्रदर्शनी के बाद मंत्रीगण एवं सांसद ने विद्यालय में संचालित ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ की कक्षाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की सहभागिता तथा नवाचार आधारित शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement Box

विज्ञान प्रदर्शनी में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर, सांदीपनि विद्यालय सागर, शासकीय हाई स्कूल बकोरी, उत्कृष्ट विद्यालय, माता शबरी आवासीय कन्या परिसर चटुआमार, रानी अवंती बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला तथा एकीकृत हाई स्कूल ग्वारी सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, ऊर्जा संरक्षण, स्मार्ट तकनीक, कृषि नवाचार और विज्ञान आधारित अनेक उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मकता ने यह संदेश दिया कि मंडला जिले के युवा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें