Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विद्युत उपभोक्ताओं को बताए गए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी

Oplus_131072
Author Image
Written by
HQ Report
सक्ती। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के कार्यालयीन मंत्री कार्यालय, सक्ती में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया तथा विभागीय व्यवस्थाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना था।
बैठक की अध्यक्षता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक गोयल ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है। यदि किसी शिकायत का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं होता है तो उपभोक्ता उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
कार्यक्रम में कार्यालयीन मंत्री अजय कुमार भारद्वाज ने उपभोक्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि विद्युत सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की अपील भी की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि उपभोक्ता बिजली आपूर्ति में व्यवधान, लो या हाई वोल्टेज, अनियमित कटौती, मीटर संबंधी शिकायतें, गलत बिजली बिल, नए कनेक्शन में देरी, विद्युत विच्छेदन एवं पुनर्संयोजन तथा सेवा मानकों के उल्लंघन जैसे मामलों में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की जानकारी भी साझा की गई।
बैठक में उपस्थित उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव भी अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने प्रत्येक विषय पर आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए बताया कि विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही बेहतर विद्युत सेवा व्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस अवसर पर सहायक मंत्री सूरज जंघेल, राजेश कुमार चौहान सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपभोक्ताओं से अपील की गई कि वे किसी भी समस्या की स्थिति में निर्धारित शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग करें और विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें, जिससे विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता और उपभोक्ता संतुष्टि में निरंतर सुधार हो सके।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें