Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपभोक्ताओं को बताए गए अधिकार, शिकायतों के समाधान के लिए फोरम से संपर्क की सलाह

Oplus_131072
Author Image
Written by
HQ Report
सक्ती। विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) के सक्ती कार्यालय में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।
बैठक की अध्यक्षता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक गोयल ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को अपनी शिकायतों के समाधान की निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि किसी भी विद्युत संबंधी समस्या के लिए सबसे पहले स्थानीय वितरण केंद्र में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। यदि निर्धारित प्रक्रिया के बाद भी समाधान नहीं होता है, तो उपभोक्ता अपना प्रकरण विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
कार्यक्रम में कार्यालयीन मंत्री अजय भारद्वाज ने उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि विद्युत सेवाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और उपभोक्ता हितैषी बनाने के लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने बिजली के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग की अपील करते हुए उपभोक्ताओं से विभाग का सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बिजली आपूर्ति में व्यवधान, कम या अधिक वोल्टेज, अनियमित कटौती, मीटर संबंधी शिकायतें, बिजली बिल से जुड़े विवाद, नए कनेक्शन में देरी, विद्युत विच्छेदन एवं पुनः संयोजन तथा निर्धारित सेवा मानकों के उल्लंघन जैसे मामलों में उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की जानकारी भी विस्तार से दी।
उपभोक्ताओं ने बैठक के दौरान अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिन पर अधिकारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए समाधान की प्रक्रिया समझाई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का नियमानुसार और निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में सहायक मंत्री राज कुमार चौहान, कमलेश नेताम, सूरज जंघेल, नकुल पटेल, छत्रपाल देवांगन सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाना रहा।
लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें