
Written by
HQ Report
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से निवर्तमान मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने मंगलवार को राजभवन स्थित लोकभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री अनुराग जैन के प्रशासनिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
सौजन्य मुलाकात के दौरान राज्य के प्रशासनिक कार्यों, सुशासन तथा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मुख्य सचिव के रूप में श्री अनुराग जैन द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियों और प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।










