Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीजेपी के बड़े नेता का बड़ा ऐलान

Author Image
Written by
HQ Report

भोपाल: मध्यप्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता और 6 बार के विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन ने अब कोई भी चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब न तो चुनाव लड़ने लायक समय बचा है और न ही वैसे लोग हैं। पारस जैन ने उज्जैन की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहने और विभिन्न विभागों में मंत्री रहने के बाद यह फैसला लिया है।

पार्टी नेतृत्व को नसीहत

Advertisement Box

पारस जैन ने पार्टी नेतृत्व को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पार्टी को नीचे के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना चाहिए और वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं भूलना चाहिए।

पार्टी से नाराजगी की खबरों पर विराम

पारस जैन ने पार्टी से नाराजगी की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं पार्टी के प्रति हमेशा से वफादार था और रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं छह बार चुनाव लड़ा लेकिन कभी टिकट नहीं मांगी। हर बार पार्टी ने खुद टिकट दिया। चुनाव जीतने पर पार्टी ने मंत्री भी बनाया।

6 बार विधायक रहे पारस जैन

पारस जैन की गिनती मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। वो उज्जैन की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रह चुके हैं और कई विभागों में मंत्री भी रह चुके हैं। साल 1990, 1993 और फिर 2003 से लगातार 2013 तक चुनाव जीतकर विधायक बने।

2023 के चुनावों में नहीं मिला था टिकट

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पारस जैन का टिकट काटकर अनिल जैन कालूखेड़ा को दिया था। जिसके बाद से पारस जैन किसी बड़े कार्यक्रम में भी नजर नहीं आए थे।

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ मास, परमा एकादशी और सनातन परंपरा का आध्यात्मिक महत्व: श्रद्धा, साधना और आत्मशुद्धि का पावन अवसर

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी
आज फोकस में

वैश्विक बाजारों में दबाव, अमेरिकी सूचकांकों में गिरावट; एफआईआई की बिकवाली जारी

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश
आज फोकस में

अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धा, आध्यात्म और ज्योतिषीय महत्व का अद्भुत संगम, सनातन परंपराओं के पालन का संदेश

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव
आज फोकस में

दमोह की बेटी बनी प्रदेश का गौरव

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा
आज फोकस में

पन्ना जिले में रेल विस्तार को मिली नई गति, देवेन्द्रनगर तक जल्द पहुंचेगी रेल सेवा

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान
आज फोकस में

छत्तीसगढ़ के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, बढ़ते दामों ने खरीदारों और निवेशकों का बढ़ाया ध्यान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें