Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली में कमला पसंद पान मसाला के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किए कई बड़े खुलासे

Author Image
Written by
Bureau Report

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला समूह के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू, 40 वर्षीय दीप्ति चौरसिया, ने आत्महत्या कर ली

मंगलवार शाम उनका शव घर में चुनरी से लटका हुआ मिला

Advertisement Box

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला समूह से जुड़े कारोबारी कमल किशोर के परिवार में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उनकी 40 वर्षीय पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया ने मंगलवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के सदस्यों ने उन्हें चुनरी के फंदे से लटका पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पति से चल रहा था विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, दीप्ति चौरसिया और उनके पति हरप्रीत चौरसिया के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। दंपति की शादी वर्ष 2010 में हुई थी और उनका एक 14 साल का बेटा है। पारिवारिक मतभेदों को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती थी।

मौके से सुसाइड नोट बरामद

घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में दीप्ति ने किसी व्यक्ति पर आरोप नहीं लगाया, लेकिन रिश्तों को लेकर अपने मन की पीड़ा व्यक्त की है। सूत्रों के अनुसार, नोट में लिखा है कि अगर किसी रिश्ते में न प्यार हो और न भरोसा, तो फिर ऐसे रिश्ते को निभाने और उसमें जीने का कारण ही क्या रह जाता है।

पुलिस की जांच जारी

फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या दीप्ति मानसिक तनाव, अवसाद या किसी अन्य निजी परेशानी से जूझ रही थीं। पुलिस परिवार के बयान दर्ज कर रही है और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता
आज फोकस में

लगातार दूसरे दिन लुढ़के सोना-चांदी के दाम: खरीदारों को बड़ी राहत, निवेशकों की बढ़ी चिंता

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व
आज फोकस में

आज का पंचांग : गुरु पूर्णिमा आज, आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव
आज फोकस में

सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,250 के नीचे फिसला; बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें
आज फोकस में

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों को सलाह: ऑयल शेयरों से फिलहाल दूरी रखें, अच्छी SIP जारी रखें

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव
आज फोकस में

तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ा कंपनियों का रेवेन्यू, लेकिन बढ़ती लागत से मार्जिन पर दबाव

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार
आज फोकस में

20 जुलाई 2026 का पंचांग: भगवान शिव की आराधना, गुप्त नवरात्र की साधना और शुभ योगों से आलोकित रहेगा सोमवार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें