Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 भाषाओं में किया ‘संविधान’ के अनुवाद का लोकार्पण

Author Image
Written by
Bureau Report

आज संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जहाँ उन्होंने संविधान की प्रस्तावना (Preamble) पढ़ी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के…

आज संविधान दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर संसद के पुराने सेंट्रल हॉल में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जहाँ उन्होंने संविधान की प्रस्तावना (Preamble) पढ़ी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के संविधान का 9 क्षेत्रीय भाषाओं में किए गए अनुवाद का डिजिटल रूप से रिलीज़ किया।

राष्ट्रपति ने दी संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि

Advertisement Box

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि उन्हें संविधान दिवस के इस ऐतिहासिक मौके पर आकर बेहद खुशी हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान का प्रारूप तैयार करने का कार्य पूरा किया था और ‘भारत के लोगों ने’ इसे अपनाया था। राष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन पूरे देश में संविधान निर्माताओं के प्रति आदर व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने डॉ. भीमराव आम्बेडकर को संविधान के प्रमुख निर्माताओं में से एक बताया, जो प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे।

राष्ट्रपति के साथ इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पीकर ओम बिरला और संसदीय कार्य मंत्री समेत तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

9 भाषाओं में जारी हुआ संविधान का डिजिटल अनुवाद

भारत के संविधान को देश के अलग-अलग भाषाई क्षेत्रों तक पहुँचाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति ने इसका डिजिटल अनुवाद जारी किया। ये 9 भाषाएँ मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोडो, कश्मीरी, तेलुगु, ओडिया, असमिया और मलयालम हैं।

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी
आज फोकस में

Employees’ Provident Fund Organisation ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल
आज फोकस में

₹28 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान: CRISIL ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 16 फरवरी को स्टॉक में दिख सकती है जोरदार हलचल

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव
आज फोकस में

एसटीटी हाइक पर एफआईआई का बड़ा रिस्पॉन्स, एक दिन में भारी बिकवाली से पूरा महीना हुआ नेगेटिव

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट
आज फोकस में

आईटी सेक्टर में गिरावट के बीच HCL Tech और Tech Mahindra सहित चार स्टॉक खरीदें, ब्रोकरेज ने दिये बड़े टारगेट

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप
आज फोकस में

शेयर बाजार के इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में एंट्री की तैयारी में NCDEX, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के लिए TCS के साथ की पार्टनरशिप

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित
आज फोकस में

दूरदर्शन केंद्र भोपाल में संविदा भर्ती: पोस्ट प्रोडक्शन असिस्टेंट के लिए आवेदन आमंत्रित

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box