Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कागज के कपों से बचें, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बनें जागरूक — स्वास्थ्य विभाग की अपील

Author Image
Written by
Bureau Report

कागज के कपों से बचें, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बनें जागरूक — स्वास्थ्य विभाग की अपील

दबदबा ब्यूरों  दिनांक: 29 अक्टूबर 2025 स्थान: भोपाल  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नागरिकों से अपील की गई है कि वे चाय या कॉफी पीने के लिए कागज के कपों का उपयोग न करें, क्योंकि ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। विभाग के अनुसार हाल के अध्ययनों से यह सामने आया है कि जिन कागज के कपों का इस्तेमाल आमतौर पर गर्म पेय पदार्थों के लिए किया जाता है, उनमें “निकॉनाइ” नामक रसायन होता है, जो गर्म होने पर प्लास्टिक की परत के साथ मिलकर हानिकारक रसायन छोड़ता है। ये रसायन भविष्य में कैंसर और हार्मोन संबंधी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

Advertisement Box

विभाग की अपील:

  • नागरिक घर से अपने कांच, चीनी मिट्टी या स्टील के कप साथ लाएँ और इन्हीं का उपयोग करें।

  • विक्रेताओं से भी आग्रह किया गया है कि वे प्लास्टिक या प्लास्टिक-लाइन वाले कपों के बजाय पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का प्रयोग करें।

  • स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कहा है कि अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इस छोटी सी आदत में बदलाव करें, जो पर्यावरण की रक्षा के लिए भी उपयोगी साबित होगा।

विज्ञप्ति के अंत में विभाग ने दोहराया कि “आपका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।”

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,
उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएँ,
जिला प्रशासन, भोपाल

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें