Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संभावित लंपी वायरस के लिये बंधौली गौशाला को बनाया आइसोलेशन सेंटर

Author Image
Written by
Bureau Report

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रावत ने किया बंधौली सेंटर का अवलोकन

संभावित लंपी वायरस से प्रभावित चार में से तीन गाय पूर्णत: स्वस्थ, एक का उपचार जारी

Advertisement Box

ग्वालियर जिले में पशुओं में संभावित लंपी रोग से लिपटने के लिये बंधौली गौशाला को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। आइसोलेशन सेंटर में पशु चिकित्सकों की देखरेख में संभावित लंपी वायरस के पशुओं की देखभाल की जा रही है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत ने मंगलवार 18 नवमबर को शाम 6 बजे बंधौली गौशाला (आइसोलेशन सेंटर) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संभावित लंपी वायरस से चार पशुओं के उपचार के संबंध में पूछताछ की। पशु चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि संभावित लंपी रोग से प्रभावित चार पशुओं में से तीन पशु पूर्णत: स्वस्थ हो गए हैं। एक पशु का पशु चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत ने पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया है कि आइसोलेशन सेंटर में पशु चिकित्सकों की देखरेख में संभावित लंपी वायरस से प्रभावित कोई भी पशु आता है तो उसका बेहतर उपचार किया जाए। पशु चिकित्सकों द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में पशुओं में संभावित लंपी वायरस से पशुओं की देखभाल के लिये पुख्ता प्रबंधन किए गए हैं। बंधौली गौशाला को आइसोलेशन सेंटर के रूप में बनाया गया है। इस सेंटर पर 24 घंटे पशु चिकित्सकों की देखरेख में पशुओं का उपचार किया जा रहा है। गौशाला संचालन करने वाली समिति को पर्याप्त पानी, बिजली की व्यवस्था करने हेतु एवं सरपंच को नजदीक के गांवों में मुनादी करने हेतु निर्देशित किया । पशुपालन विभाग को प्रत्येक संदेही पशु की लोकेशन चिन्हित करने और उस क्षेत्र के आसपास टीकाकरण अभियान के तौर पर करने हेतु निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद मुरार, जिला पंचायत का स्टाफ, डॉक्टर्स एवं गौशाला संचालन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें