Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘‘बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’’ के संदेश के साथ एचपीवी टीकाकरण अभियान जारी, 2414 बालिकाओं को लगी वैक्सीन

Author Image
Written by
HQ Report

अनूपपुर। जिले में राष्ट्रीय ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान ‘‘बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’’ के संदेश के साथ व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से यह अभियान गांव-गांव और शहरों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक बालिकाओं को इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का लाभ मिल सके। अभियान के अंतर्गत 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से यह कार्य निरंतर जारी है। अब तक जिले में कुल 2414 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है, जो इस अभियान की प्रभावशीलता और जनसहभागिता को दर्शाता है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण होता है, जो भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर माना जाता है। इसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा यह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर टीकाकरण से इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्हें एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि जिन माता-पिता ने अभी तक अपनी बेटियों का टीकाकरण नहीं करवाया है, वे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या विद्यालय में संपर्क कर टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका उसकी रोकथाम है और एचपीवी वैक्सीन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisement Box

अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें अभिभावकों और बालिकाओं को टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्कूलों में शिक्षकों द्वारा भी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले की प्रत्येक पात्र बालिका तक इस टीकाकरण की सुविधा पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। ‘‘बेटी स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ’’ का संदेश देते हुए एचपीवी टीकाकरण अभियान न केवल बालिकाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें