Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु जागरूकता और टीकाकरण अभियान बना जनस्वास्थ्य सुरक्षा का सशक्त आधार

Author Image
Written by
HQ Report

अनूपपुर जिले में महिला स्वास्थ्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल के तहत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौरा में आयोजित सर्वाइकल कैंसर रोकथाम जागरूकता एवं एचपीवी टीकाकरण शिविर न केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम रहा, बल्कि यह जनजागरूकता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व का व्यापक संदेश देने वाला एक महत्वपूर्ण आयोजन बनकर उभरा जहां किशोरियों को न केवल एक गंभीर बीमारी के प्रति सचेत किया गया बल्कि उन्हें भविष्य के लिए सुरक्षित जीवन की दिशा भी प्रदान की गई इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और छात्राओं ने मिलकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि समय रहते जागरूकता और टीकाकरण ही सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम की शुरुआत एक सकारात्मक वातावरण के साथ हुई जिसमें विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति ने इस विषय के प्रति बढ़ती जागरूकता और संवेदनशीलता को दर्शाया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, आशा कार्यकर्ता और अभिभावक वर्ग की सहभागिता ने इसे एक समन्वित प्रयास का स्वरूप दिया जहां प्रशासन और समाज दोनों मिलकर किशोरियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध नजर आए।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें